वाराणसी, दिसम्बर 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दक्षिण-पछुआ हवा करीब नौ किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार दोपहर बाद निकली धूप ने लोगों को गलन से कुछ राहत दिलाई। हालांकि शाम ढलते ही वातावरण एक बार फिर कोहरे की चादर में लिपट गया। इससे पहले सुबह के समय लोगों को अत्यधिक गलन का सामना करना पड़ा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को पूर्वांचल से पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इसे देखते हुए वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़ और जौनपुर में कोल्ड-डे की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले सोमवार रात करीब 12 बजे घना कोहरा छा जाने से दृश्यता शून्य तक पहुंच गई थी। यह स्थिति रात दो बजे तक बनी रही। इसके बाद कुछ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.