नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी दिल्ली में सोमवार को मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है। सुबह हल्की धुंध छाने के आसार हैं, जबकि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। रविवार को राजधानी में मौसम साफ रहा। सुबह और शाम हल्की धुंध दिखाई दी लेकिन मौसम में किसी तरह का बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा लेकिन तेज हवा चल सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 से 30 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियसय दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.8 डिग्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.