नई दिल्ली, मार्च 8 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में आज से मौसम में फिर बदलाव होने की संभावना। राजधानी में अगले कुछ दिन तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शनिवार को दिन भर आसमान साफ रहा और हवा चली। हालांकि पूर्व के दिनों की अपेक्षा कम गति से चली। आने वाले समय में 6 से 8 किलो मीटर की रफ्तार से उत्तरी पूर्वी व पूर्वी हवा चलने की संभावना है। तापमान में बढोतरी भी हो सकती है। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया यह सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। आर्द्रता का अधिकतम स्तर 80 फीसदी तथा न्यूनतम स्तर 23 फीसदी दर्ज किया गया। रविवार के मौसम के बारे में मौसम विभाग ने सुबह हल्की धुंध छाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.