नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- तड़के पालम में 50 मीटर और सफदरजंग में शून्य मीटर दर्ज की गई दृश्यता नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी दिल्ली में मौसम सर्द बना हुआ है। राजधानी को फिलहाल कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं है। शनिवार के मौसम विभाग ने बहुत घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। उसके बाद दो दिन घना कोहरा छाया रहेगा। विभाग की वेबसाइट के अनुसार आज के लिए ऑरेंज अलर्ट और रविवार तथा सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार को दिन भी आंशिक रूप से बादल छाए रहे और कई जगहों पर दृश्यता बहुत कम दर्ज की गई। अगले 4 दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और उसके बाद मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह घना से बहुत घना कोहरा रहेगा। 21 और 22 दिसंबर 2025 की सुबह मध्यम से घना कोहरा रहेगा। उसके बाद सुब...