नई दिल्ली, अगस्त 5 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले छह दिनों तक आंशिक से सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई। मंगलवार को लोगों को दिन भर उमस का सामना करना पड़ा। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम था जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह भी सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। राजधानी में नमी का स्तर अधिकतम 85 फीसदी तथा न्यूनतम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.