नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में बुधवार को कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को काले घने बादलों के कारण कई लोग सड़कों पर गाड़ियों की लाइट चलाकर चलते हुए देखे गए। यही नहीं कई इलाकों में जाम लग गया। बुधवार को मौसम विभाग ने पहले यलो अलर्ट, दोपहर में रेड अलर्ट और अखिर में शाम को फिर यलो अलर्ट जारी किया। अगले कुछ राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। राजधानी में रिज और आया नगर इलाकों में 50 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। अन्य कई इलाकों में निम्न से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य ...