नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में मंगलवार को कई इलाके में बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। दिल्ली आने वाले कई विमानों का जहां मार्ग परिवर्तित किया गया वहीं यातायात भी प्रभावित हुआ। कई इलाकों में जाम होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर लोगों ने जाम, कई जगह जलभराव तथा जाम के कारण बढ़ने वाले समय से जुड़ी समस्याओं को साझा किया। मौसम विभाग ने मंगलवार दोपहर बाद बादल और बारिश की स्थिति को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया था। सुबह से दोपहर तक जहां बारिश कम रही वहीं दोपहर से शाम 5.30 बजे राजधानी के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इससे तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी में सबसे अधिक बारिश पालम इलाके में 41.6 मिमी दर्ज की गई। जबकि रिज में 37...