नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता पिछले कुछ दिन से गर्मी और उमस का दौर बुधवार को हुई हल्की बारिश के बाद थम गया। मौसम विभाग ने आज भी राजधानी के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को राजधानी के हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश सफदरजंग में 45.2 मिमी दर्ज की गई। बारिश के बाद राजधानी के तापमान में भी कमी दर्ज की गई। हालांकि औसत तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बाद दोपहर बाद कई इलाको में काले बादल घिर आए। इसके बाद कुछ इलाकों में मध्यम तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। ...