नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- मौसम- अगले 6 दिन बारिश की संभावना नहीं नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में मंगलवार को दिन भर तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल किया। धूप के कारण राजधानी के अधिकतम तापमान में बढोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 6 दिन राजधानी में बारिश की संभावना नहीं है। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच लगभग 12 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा गया। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया और यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान 24.43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। राजधानी में नमी का अधिकतम स्तर 89 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 48 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच...