लखीसराय, नवम्बर 3 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि रविवार को लखीसराय का मौसम बिल्कुल मनमोहक रहा। सुबह से ही हल्की-हल्की गुलाबी ठंड और धीमी चलती ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया। आज का मौसम भी 28 डिग्री अधिकतम और 20 डिग्री मिनिमम सेल्सियस रहा जिससे मौसम सुहाना बना रहा। शहर और ग्रामीण दोनों इलाकों में लोगों ने लंबे समय बाद ऐसे खुशनुमा माहौल का आनंद लिया। वहीं दोपहर में हल्की खिली धूप ने ठंडक के बीच राहत का एहसास कराया। सुबह के समय हवा में हल्की ठंडक जरूर थी, लेकिन लोगों ने अभी तक पूरी तरह से गर्म कपड़े पहनना शुरू नहीं किया है। अधिकतर लोग हल्के कपड़ों में ही नजर आए, हालांकि सुबह और शाम के वक्त ठंड का एहसास स्पष्ट रूप से महसूस किया जा रहा है। मौसम में आए इस बदलाव को देखकर लोगों ने कहा कि अब धीरे-धीरे सर्दियों की आहट मिलने लगी है। शहर के बाजारों म...