बांका, फरवरी 5 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। ठंड में आंशिक कमी आने के कारण दिनभर धूप खिली रही, जिससे लोगों को राहत महसूस हुई। धूप की वजह से दिन के समय मौसम गर्म रहा, वहीं शाम ढलते ही हल्की ठंड का एहसास फिर से होने लगा। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर देखने को मिला और जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। दिन में तेज धूप और शाम में ठंडी हवा के कारण जिलेवासियों को सर्दी-गर्मी दोनों का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों के अनुसार यही बदलता मौसम कई बीमारियों को न्योता दे रहा है। जिले के सदर अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में सर्दी-खांसी, बुखार, जुकाम और गले में दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग इस मौसम में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.