बदायूं, फरवरी 6 -- बदायूं, संवाददाता। जनपद में काफी दिनों के बाद मौसम साफ हो गया है। मौसम साफ होने से व्यापार और खेती-किसानी में सुधार हुआ है। हालांकि सुबह-शाम और रात के समय गलन भरी सर्दी रहती है वहीं पाला और कोहरा गिर रहा है। जिससे सर्दी का एहसास भी है और गलन भरी सर्दी भी है। फिलहाल मौसम साफ होने से कामकाज को रफ्तार मिल गई है। गुरुवार की सुबह कई दिन बाद साफ मौसम के बीच हुई। दिन का तापमान 23 डिग्री तापमान और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री रहा है। सुबह में आठ बजे के बाद सूर्यदेव चमक गए और मौसम साफ रहा। सुबह के समय जरूर गलन भरी सर्दी रही है। मगर मौसम साफ होने और धूप होने की वजह से सुबह में बाजार में चहलपहल भी 11 बजे तक अच्छी खासी हो गई। बाजार दिन के समय पूरी तरह गुलजार रहा और भीड़ काफी देखी गई। वहीं मौसम साफ होने पर सुबह ही किसान भी खेती-किसानी क...