जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- शहर में रविवार को बदले मौसम ने लगातार कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत दी। रविवार को तापमान 10 डिग्री तक गिर गया। जमशेदपुर तो पूरे राज्य में सर्वाधिक गर्म जिलों में शुमार होने लगा था। अधिकतम तापमान शनिवार की अपेक्षा 10 डिग्री घटकर 32.6 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया था कि रविवार को आसमान में बदल जाएंगे और गर्जन के साथ बारिश भी हो सकती है। रात से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला और दोपहर में भी आसमान में बादल छाए रहे। धूप नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, एक-दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा और बारिश भी हो सकती है। यह हाल सिर्फ पूर्वी सिंहभूम में ही नहीं, बल्कि राज्य के अन्य जिलों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.