लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- शनिवार को खिली धूप के बाद भी लखीमपुर स्टेशन पर ट्रेन से सफर करने को लगातार यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। रेल प्रखंड पर संचालित लगभग सभी ट्रेनें लेट हो रही है। इकलौती एक्सप्रेस ट्रेन लगभग तीन घंटे रही। वहीं पैसेंजर ट्रेनें दो घंटा लेट आ रही है। ऐसे में सर्दी ली हवा के बीच कंपकंपाते हुए यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को निकली धूप ने यात्रियों को राहत दी। शनिवार को गोरखपुर से चलकर इज्जतनगर जानें वाली गोमती एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 8.45 की जगह लगभग तीन घंटा लेट होकर 11.28 बजे पहुंची। सुबह के समय घर से ट्रेन का सफर करने निकले लोगों को स्टेशन पर रूक कर सर्दी में इंतजार करना पड़ा। लखनऊ से चलकर पीलीभीत जानें वाली ट्रेन 55086 अपने समय 10.37 की जगह 12.14 बजे लखीमपुर पहुंची। ट्रेन को स्टेशन पर करीब 30 मिनट तक...