लखनऊ, फरवरी 9 -- - गोमती एक्सप्रेस, बिहार सप्तक्रांति और बरौनी स्पेशल समेत कई ट्रेन घंटों देरी से चल रहीं - ट्रेनों के समय से न चलने के साथ ही कोचों में रखरखाव की कमी से यात्री परेशान लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरा छंटने और मौसम साफ होने के बावजूद रेलवे की ट्रेनें अपनी पुरानी लय में नहीं लौट पा रही हैं। पिछले एक सप्ताह से गोमती एक्सप्रेस, बिहार सप्तक्रांति और बरौनी स्पेशल जैसी प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। सहालग के कारण स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ है, जिन्हें ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ट्रेनों के समय से न चलने के साथ ही कोचों में रखरखाव की कमी भी सामने आ रही है। गोरखपुर-गोमतीनगर इंटरसिटी (15081) के कोच सी2 में सीट का हैंडल टूटा होने से यात्रियों को चोट लगने का खतरा बना हुआ है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.