रुडकी, अगस्त 7 -- गुरुवार को मौसम में साफ रहा। धूप भी निकली, जिससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। गुरुवार को को सुबह के समय हल्के बादल थे। हालांकि बाद में बादल साफ हो गए और चिलचिलाती धूप निकल आई। तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। आईआईटी रुड़की की कृषि वेधशाला के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्ससियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहद परेशान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.