हमीरपुर, जनवरी 31 -- भरुआ सुमेरपुर। करीब एक सप्ताह से मौसम में चला आ रहा उतार चढ़ाव के बाद मौसम के साफ होते ही किसानों ने राहत की सांस ली। गनीमत यह रही की मौसम के खराब होने के बाद किसी तरह का दैवीय प्रकोप किसानों को नहीं देखना पड़ा है। पिछले एक सप्ताह से मौसम में प्रतिदिन बदलाव नजर आ रहा था। इससे किसान परेशान था शुक्रवार को पछुआ हवाओ के चलने से दोपहर में आसमान पूरी तरह से साफ हो गया और धूप खिल उठी। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। एक सप्ताह के बदलाव में किसानों का सामना महज बूंदाबांदी से हुआ। इसके अलावा किसी तरह का दैवीय प्रकोप नहीं झेलना पड़ा है। इससे किसान प्रसन्न चित्त है। इस वर्ष फसले भी ठीक है। दलहन-तिलहन से किसान अच्छे उत्पादन की उम्मीद लगाए हुए हैं। मौसम के बदलाव से माहू एवं सूडी का प्रकोप फसलों में बढ़ा है। फसलों को बचाने के लिए कि...