कानपुर, दिसम्बर 21 -- कानपुर देहात। कड़ाके की सर्दी के साथ ही ऊनी कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज हो गई है। नगरीय क्षेत्रों में सजी दुकानों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। इसके चलते बाजारों में भी गर्माहट दिखने लगी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर जिले में भी दिख रहा है। कड़ाके की सर्दी व शीतलहर से जनजीवन अस्तव्यस्त हो रहा है। नगरीय क्षेत्र में सर्दी के चलते गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई हैं। वहीं अकबरपुर सहित कुछ कस्बों में गर्म कपड़ों के स्टाल लगाकर बिक्री हो रही है। अकबरपुर में गर्म कपड़ों के विक्रेता बउआ गुप्ता ने बताया कि कड़ाके की सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी तेजी से शुरू हुई है। बाजार में गर्म कपड़ों की कीमतों में इस साल कोई कोई ख़ास इजाफा नहीं हुआ है। इस समय...