सीतामढ़ी, फरवरी 14 -- सीतामढ़ी। जिले में मौसम के शुष्क होते ही गेहूं की फसल को लेकर किसानों की सक्रियता बढ़ गई है। जनवरी-फरवरी में अब तक बारिश नहीं होने के कारण खेतों में नमी की कमी महसूस की जा रही है। ऐसे में किसान गेहूं की दूसरी सिंचाई में जुट गए हैं। जिससे फसल के विकास पर प्रतिकूल असर न पड़े। इस समय अधिकांश खेतों में गेहूं की फसल में गाभ बनने लगा है और कई स्थानों पर बालियां भी निकलनी शुरू हो गई हैं। जो फसल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवस्था मानी जाती है। जिले में इस वर्ष करीब एक लाख चार हजार हेक्टेयर भूमि में गेहूं की बुआई की गई है। कृषि विभाग के अनुसार समय पर बुआई और जनवरी माह में पड़ी शीतलहर व ठंड के कारण फसल की बढ़वार अच्छी हुई है। ठंडे मौसम ने गेहूं की जड़ों को मजबूत किया और पौधों की वृद्धि संतुलित रही। हालांकि फरवरी में मौसम के शुष्क होने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.