हरिद्वार, फरवरी 21 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में जिले में मौसम साफ रहने और बारिश नहीं होने का अनुमान जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की संभावना है। इस वजह से मौसम विभाग ने किसानों को फसलों को सिंचाई करने और कीटों, रोगों के संक्रमण से बचाव के लिए फसलों का निरीक्षण करने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 25 फरवरी तक जिले में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके साथ दिन में सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने गेहूं, जौ, गन्ना, चना, सरसों, टमाटर आदि फसलों की सिंचाई करने की सलाह किसानों को जारी की है। साथ ही गन्ने की कटाई 18 फीसदी ब्रिक्स अनुपात पर करने, चने की फसल में फली छेदक कीट की जांच करने, सरसों की फसल में सफेद रतुआ और झुलसा रोग की जांच करने,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.