गंगापार, जनवरी 16 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपनी 151वीं स्थापना वर्षगांठ जश्न के साथ मनाई। इस अवसर पर मौसम विज्ञान विभाग मनकवार में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों ने आगंतुकों को विभिन्न मौसम सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।लोगों ने मौसम पूर्वानुमान की प्रक्रिया, आपदा चेतावनी प्रणाली और कृषि,जनसुरक्षा से संबंधित सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।भारत मौसम विज्ञान विभाग के 151 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आईएमडी की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया और मौसम विज्ञान में भविष्य की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की गई। इस कार्यालय में एक्स-बैंड डॉप्लर मौसम रडार लगाया जाना प्रस्तावित है, जिससे इस क्षेत्र के सटीक पूर्वानुमान में मदद मिलेगी, इसकी स्थापना इसी वर्ष होने की संभावना है। ये जानकारी प्रभारी अतुल कुमार ...