नई दिल्ली, जून 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में मंगलवार को दिन भर हल्के बादल छाए रहे और उमस से लोग बेहाल रहे। हालांकि शाम को कई इलाकों में तेज हवा झोंके और मामूली बारिश से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार के मौसम के बारे में भी यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि गरज चमक के साथ हल्की बारिश, 40 से 60 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा और आंधी आने की संभावना है। यह स्थिति गुरुवार को भी बनी रह सकती है हालांकि गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। मंगलवार को राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.