बुलंदशहर, फरवरी 3 -- चटक धूप से बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम मौसम में ठंड - मौसम में रोजाना हो रहा बदलाव, तापमान @13 डिग्री - अब तापमान में गिरावट की संभावना, सुबह-शाम ठंड का बढ़ेगा असर मौसम में बदलाव से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह-शाम ठंड के साथ दोपहर में गर्मी का अहसास हो रहा है। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री बढ़कर 13 डिग्री पर पहुंचने से गर्माहट और बढ़ गई है। हालांकि सुबह-शाम ठंड महसूस हुई। दोपहर के समय चटक धूप रही। अब मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में बदलाव होने की संभावना बन रही है। बारिश के आसार बने हुए हैं। जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह से मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव और तेज धूप से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। सोमवार को मौसम साफ रहा। सुबह आठ बजे ही सूर्यदेव के दर्शन हो गए। जैसे-जैसे दिन बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.