नोएडा, अक्टूबर 10 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता । शहर में मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह-शाम लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश और बादलों की आवाजाही से उमस और गर्मी से सुकून मिला। शुक्रवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले सप्ताह की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रेनो की हवा खराब होने लगी ग्रेटर नोएडा में हवा की रफ्तार कम होने से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 188 (मध्यम) और ग्रेनो की 203 (खराब) में दर्ज की गई। शुक्रवार को पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा की गति कम होने के चलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.