ललितपुर, फरवरी 27 -- मौसम में बदलाव से बढ़ रही मरीजों की संख्या खचाखच भरी रहती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी मड़ावरा। तहसील क्षेत्र में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर होने के कारण बीपी, मधुमेह, खांसी, सर्दी, बुखार के मरीजों की सीएचसी में काफी भीड़ पहुंचने लगी है। सीएचसी के सभी ओपीडी में मरीजों की भरमार रहती है। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर होने के कारण सर्दी, खांसी, बुखार, मधुमेह और बीपी के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। सीएचसी के पैथालाजी विभाग में औसत सौ मरीजों की तरह तरह की जांच प्रतिदिन हो रही है। ठंडी के मौसम में जहाँ प्रतिदिन ओपीडी में औसत डेढ़ सौ मरीज आते थे, वहीं इस समय औसत ढाई सौ मरीज प्रतिदिन देखे जा रहे हैं। सीएचसी में दवा व निशुल्क जांच के कारण मरीजों की संख्या अधिक है। सीएचसी के अलावा तहसील क्षेत्र के आदि तमाम बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.