रामपुर, नवम्बर 20 -- मौसम में बदलाव होने से बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इन दिनों सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज काफी आ रहे हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लाइन लगी है। यहां पर सुबह नौ बजे से ही पर्चा काउंटर के बाहर मरीजों की लाइन लगी है। चिकित्सकों ने बताया कि इन दिनों मौसम बिल्कुल बदल चुका है। सर्दी ने दस्तक दे दी है मगर इसके बाद भी लोग अपने खानपान और रहन सहन में बदलाव नहीं कर रहे हैं। इस वजह से वे बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.