संभल, फरवरी 19 -- मौसम के अचानक बदलते मिजाज ने लोगों की सेहत पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप और रात में ठंडक के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग इसकी चपेट में अधिक आ रहे हैं। खांसी, जुकाम, बुखार और गले में खराश के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगभग एक हजार के पार पहुंच रही है। सुबह से ही पर्ची काउंटर पर लंबी कतारें लग रही हैं। निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में भी मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार करीब 60 प्रतिशत मरीज वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, निमोनिया के आ रहे हैं। इस समय फैल रहा वायरल बुखार 4 से 5 दिनों तक मरीज को कमजोरी और थकान से जूझने पर मजबूर कर रहा है। कई मरीजों में बदन दर्द, सिरदर्द और हल्की ठंड लगने की शिकायत...