गुड़गांव, फरवरी 20 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में अब मौसम गरम होने लगा है। बुधवार को आंशिक बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप खिली तो बीच-बीच में हल्के बादलों से धूप की तपिश कम हो गई। रात के पारे में दो दिन से गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके कारण सुबह -शाम सर्दी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी को कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद दो दिन तक आंशिक बादल छाने का अनुमान है। बता दें कि बीते एक सप्ताह से लगातार दिन का पारा चढ़ रहा है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं के कारण लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन दिन में खिल रही तेज धूप ने अब लोगों को गर्मी का अहसास करवाना शुरू कर दिया है। दिन के समय में तो लोगों ने घरों में पंखा चलाना तक शुरू कर ...