कटिहार, मार्च 23 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार एवं आसपास के इलाके में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीते कुछ दिनों से तेज धूप और गर्मी के बाद अब बादलों की लुका-छुपी से मौसम सुहाना हो गया है। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। शनिवार को आसमान में 90 फीसदी बादल छाया रहा। जबकि देर रात तक जिले के विभिन्न भागों में बारिश की संभावना जतायी जा रही है। इस दौरान 13 से 25 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दक्षिणी हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। हवा की दिशा में बदलाव, किसानों को सतर्क रहने की सलाह कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.