खगडि़या, अप्रैल 8 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में भीषण गर्मी से हल्की राहत के आसार है। अगले दो दिनों तक तेज हवा और हल्का बूंदाबांदी होने की संभावना बताई जा रही है। तेज हवा के साथ ही तापमान भी चढ़ा रहेगा। फिलहाल पुरबा हवा चलेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान में नौ अप्रैल तक कुछ कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ हल्के बारिश होने की उम्मीद जताई है। इस बीच खगड़िया सहित अन्य जिलों में हवा 40 किलोमीटर से अधिक रफ्तार से भी चलने का अनुमान लगाया गया है। जिससे तापमान में हल्का गिरावट भी रह सकती है। मौसम में बदलाव की वजह से अगले सप्ताह में अधिकतम तापमान में कुछ कमी हो सकती है। उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल छाया रहने का अनुमान है। हालांकि मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री तक रह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.