रुद्रपुर, जुलाई 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शुक्रवार को तापमान में 3.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। तेज धूप के कारण दिन भर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। अगले चार पांच दिनों तक तराई में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप रही। तेज धूप के कारण उमस रही, जिससे लोग परेशान रहे। गुरुवार का अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 3.5 और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही। जीबी पंत विवि के निदेशक शोध डॉ. एएस नैन ने बताया कि शुक्रवार का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आर्द्रता 86 प्रतिशत और दोपहर की आर्द्रता 65 प्रतिशत रही। 3.2 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दक्षिणी पूर्व से हवा चली। उन्होंने बताया कि अगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.