आगरा, मार्च 22 -- जनपद में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। शनिवार की सुबह व शाम के समय हुई बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे पैदा कर दी हैं। बारिश अधिक हुई तो गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान होने की आशंका है। शनिवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए और सोरों समेत कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर के समय मौसम साफ जरूर हुआ लेकिन शाम होते ही आसमान में घने बादल छाए और शहर समेत कई क्षेत्रों में करीब 20 मिनट बारिश भी हुई। किसान जगत सिंह ने कहा कि विगत माह हुई बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं व अन्य फसलों को नुकसान हुआ था। गेहूं की फसल आंधी की वजह से खेतों में बिछ गई थी। ऐस में अब बारिश होती है तो गेहूं की फसल और और अधिक नुकसान होगा। किसान मार्च के माह में बारिश होने से काफी चिंतित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.