बिहारशरीफ, दिसम्बर 1 -- मौसम में परिवर्तन मौसमी बीमारी से ग्रसित हो रहे लोग करायपरसुराय , निज संवाददाता मौसम में परिवर्तन होने के कारण इन दिनों लोग सर्दी, खांसी, बुखार जैसे बीमारियों से परेशान है। प्रत्येक दिन पीएचसी के ओपीडी में जितने मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं उसमें से अधिकांश मरीज इससे ग्रसित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मौसम सर्द होने के कारण लोग सर्दी, खांसी, बुखार जैसे बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। दोपहर को छोड़कर सुबह, शाम और रात में ठंड अधिक पड़ रहा है ‌। इसके कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करायपरसुराय में इलाज कराने को लेकर आने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रभात रंजन ने बताया कि सुबह के 9 बजे से दोपहर के 1 बजे...