मुंगेर, मार्च 7 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। धीरे-धीरे मौसम में तल्खी आती जा रही है। अधिकतम तापमान में तेजी से उछाल दिखने लगा है। वहीं तेज पछुआ हवा से रबी फसलों को नुकसान हो रहा है। दिन भर सर्दी का नामो-निशान नहीं दिख रहा। रात और सुबह को भी उतनी सर्दी का अहसास अब नहीं रह रहा है। इस बीच, काफी तेज गति से चलने वाली हवाओं ने अलग ही तेवर दिखा रखा है। तेज हवाओं और मौसम की तल्खी से किसानों के अरमानों पर पानी फिरता दिख रहा है। रबी फसलों पर इस प्रकार के मौसम का प्रतिकूल प्रभाव दिखने लगा है। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि मौसम का तेवर हफ्ते भर भी बरकरार रहा तो देर से बोई गई रबी फसलों को बड़ी क्षति हो सकती है। 15 दिसंबर के बाद लगी गेहूं की फसल में अभी बाली निकलने और दाने पुष्ट होने की ही प्रक्रिया चल रही है। जबकि दलहन और तिलहन की फसलों में फूल लग रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.