अमरोहा, फरवरी 21 -- मौसम में गर्माहट आते ही आम के पेड़ों पर बौर बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगेती प्रजाति के पौधों पर बौर खिलने लगा है। उत्पादकों को उम्मीद है कि इस बार मौसम ने साथ दिया तो बेहतर पैदावार मिलेगी। उद्यान वैज्ञानिकों के मुताबिक पिछले कई दिन से तापमान में उछाल आया है। इसके साथ ही आम के पौधों पर बौर बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ पेड़ों पर बौर आ भी गया है। जानकारों के मुताबिक इस बार बौर सही समय पर आ रहा है। पिछले कई वर्ष मौसम में उतार-चढ़ाव से शुरू जनवरी में बौर बनने लगता था। यह बौर स्थायी नहीं था। बौर काला पड़ने के बाद सूखकर गिर जाता था, जिसके चलते उत्पादन प्रभावित होता था। इस बार उपयुक्त तापमान पर फरवरी माह में बौर आना शुरू हुआ है। उद्यान वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बौर स्थायी है। मौसम ने साथ दिया तो आम की अच्छी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.