बक्सर, फरवरी 21 -- पेज पांच की लीड ---- गर्मी रात में स्वेटर पहनने या फिर कंबल व रजाई के उपयोग की जरूरत महसूस हो रही है, लेकिन दिन के समय लोग इसके उपयोग से परहेज करने लगे हैं दिन में गर्मी तो सुबह-शाम में पड़ रही है गुलाबी ठंड, स्वास्थ्य पर असर बदलते मौसम से अस्पतालों में सर्दी-खांसी व बुखार के मरीजों की भीड़ 02 सौ 90 मरीजों में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण पाये गए फोटो संख्या- 15, कैप्सन- शनिवार को डुमरांव के अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सक से दिखाने के लिए कतार में खड़े मरीज। डुमरांव, संवाद सूत्र। अनुमंडल क्षेत्र में मौसम के उतार-चढ़ाव ने सबको हैरान किया है। अभी फरवरी का आधा महीना ही बीता है और क्षेत्र में मौसम के तापमान ने मार्च-अप्रैल जैसा अहसास कराना शुरू कर दिया है। डुमरांव में तापमान 28 डिग्री के पार पहुंच गया है और नदियों व जल स्त्रो...