देवरिया, फरवरी 19 -- देवरिया, निज संवाददाता मौसम में उतार-चढ़ाव का लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। वायरस और बैक्टीरिया के इंफेक्शन से लोग बीमार हो रहे हैं। कम इम्युनिटी के कारण बच्चे अधिक संख्या में पीड़ित हो रहे हैं। तेज बुखार के साथ सर्दी, जुकाम के साथ ही अन्य समस्याएं हो रही हैं। बच्चों में चिड़चिड़ा हो जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में इस तरह के लक्षण के मरीजों की संख्या में बढ़ी। डॉक्टर दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। स्वस्थ्य होने में पांच से सात दिन का समय लग जा रहा है। मौसम में बदलाव हो रहा है। सुबह व शाम की ठंड व दिन में धूप से स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। इस समय वायरस व बैक्टीरिया का प्रकोप बढ़ गया है। इस समय कपड़े पहनने और खानपान में गड़बड़ी भारी पड़ रही है। वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से युवा, बुजुर्ग बीमार हो रहे ह...