फरीदाबाद, जनवरी 27 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम में लगातार आ रहे उतार-चढ़ाव से सीजनल फ्लू सक्रिय हो गया है। कभी बारिश, कभी तेज धूप और कभी बर्फीली हवा बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रही है। इसका असर मंगलवार को बीके अस्पताल की ओपीडी में साफ नजर आया। दो दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को बीके अस्पताल की ओपीडी खुली थी। मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात यह रहे कि दोपहर करीब दो बजे तक डॉक्टरों के कमरों के बाहर और ओपीडी परिसर में मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मंगलवार को ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार और गले में खराश की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक रही। अकेले सीजनल फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या करीब 80 दर्ज की गई। इनमें बड़ी संख्या बच्चों और बुजु...