प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मौसम में उतार-चढ़ाव से सांस के मरीजों की तकलीफ उभर आई है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सांस नली में संक्रमण वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टर ऐसे मरीजों को दवा के साथ मौसम के अनुकूल एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉ. मनोज खत्री के मुताबिक, लंबे समय तक कड़ाके की ठंड के बाद अचानक ठंड गायब हो गई, लेकिन तीन-चार दिन राहत देने के बाद ठंड फिर अचानक बढ़ गई। ठंडी हवाओं के अलावा कोहरा भी पड़ने लगा। धुंध भी बढ़ गई। मौसम की इस उथल-पुथल से तालमेल न बिठा पाने वाले सांस रोगियों की तकलीफ बढ़ गई। सांस नली में संक्रमण से उनका सांस लेना तकलीफदेह बन गया है। ऐसे मरीजों की संख्या ओपीडी में बढ़ गई है। हालांकि ड...