रांची, अप्रैल 16 -- खलारी-पिपरवार हिन्दुस्तान टीम। मौसम में पिछले 15 दिनों से हो रहे उतार चढ़ाव के कारण खलारी- कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की तबियत बिगड़ने लगी है। मौसम में बदलाव होने के कारण खलारी- कोयलांचल क्षेत्र के सरकारी अस्पताल और सीसीएल के अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पूरे दिन तेज धूप और गर्मी के बाद शाम के समय हो रही बारिश के कारण जहां एक तरफ मौसम खुशगवार हो रहा है। वहीं मौसम में लगातार हो रहा बदलाव बीमारी का मुख्य कारण बनता जा रहा है। घर-घर में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी: बदलते मौसम के कारण खलारी-पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। वायरल फीवर के साथ- साथ सर्दी, खांसी, पेट दर्द, लूज मोशन,गले में दर्द की शिकायत लेकर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.