गोपालगंज, मार्च 21 -- गोपालगंज। जिले में मौसम में उतार चढ़ाव व दिन व रात के तापमान में दोगुना के अंतर से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिले के सदर अस्पताल सहित सीएचसी,पीएचसी व रेफरल अस्पतालों में मौसमजनित बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। जिले के सभी सरकारी और निजी क्लीनिकों में सर्दी, खांसी, जुकाम व फीवर के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। 50 वर्ष उम्र से अधिक के लोगों में सांस लेने में शिकायत भी आ रही है। पांच वर्ष उम्र तक के बच्चों में निमोनिया के लक्षण दिख रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि दिन व रात के तापमान में भारी अंतर से लोगों की तबीयत खराब हो रही है। सुबह में हल्की ठंड रह रही है। जबकि दोपहर में तल्ख धूप निकल रही है। बार-बार मौसम बदलने से कम इम्युनिटी वाले लोग बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। पहले से सांस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.