गढ़वा, फरवरी 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बदलते मौसम के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन में हल्की गर्मी, सुबह और शाम को कनकनी के कारण लोग सर्दी को लेकर लापरवाह हो रहे हैं। उससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मौसम बदलते ही सरकारी अस्पताल से लेकर निजी क्लीनिकों में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा सर्दी, जुकाम, बुखार और हृदय रोगी सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम का यह परिवर्तन श्वास, ब्लड प्रेशर और हृदय रोगियों के लिए अधिक घातक साबित हो रहा है। अस्पतालों में वायरल बुखार, खांसी, बदन दर्द, जोड़ों के दर्द और सांस फूलने से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के निजी क्लीनिकों में भी मरीजों की भीड़ प्रतिदिन बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह से वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से फैला है, जो बच्चे, युवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.