उरई, फरवरी 6 -- उरई। मौसम में उतार-चढ़ाव से बीमार हो अस्पतालों की ओर लोग दौड़ लगा रहे हैं। सुबह शाम सर्द हवाओं से खांसी जुकाम, वायरल फीवर के मरीजों की भरमार है। बारिश के बाद दो दिनों से तेज धूप से मौसम में बदलाव हो रहा है। दिन में निकल रही तेज धूप और सुबह शाम चल रही सर्द हवाओं से लोगों का स्वास्थ्य गड़बड़ा रहा है। मौसम में उतार-चढ़ाव से अस्पतालों में मरीजों की एकाएक भीड़ तेजी से बढ़ रही है। बदलते मौसम में लापरवाही लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। मौसम में बदलाव से खांसी जुकाम वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1069 मरीजों ने पर्चा काउंटर पर रजिस्ट्रेशन कराया। ओपीडी के ए और बी ब्लॉक में बैठे चिकित्सकों ने मरीजों की अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच करने के बाद इलाज किया। इसमें सबसे ज्यादा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.