हाजीपुर, सितम्बर 4 -- महुआ । एक संवाददाता बारिश को लेकर जगह-जगह जलजमाव हो जाने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं एक बार फिर वायरल बुखार ने पांव जमाना शुरू कर दिया है। इस समय सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में वायरल बुखार के अलावा खांसी, सर्दी से ग्रसित मरीजों की संख्या अधिक पहुंच रही है। बुधवार को यहां सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में इस समय मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। मच्छरों के प्रकोप से डेंगू का डर भी लोगों को सता रहा है। अस्पताल में इलाज कर रहे डॉ महेश चौधरी ने बताया कि मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण वायरल बुखार अधिक हो रहे हैं। कभी बारिश, कभी धूप, कभी उमस होने से इस तरह की बीमार लोगों की संख्या बढ़ी है। उमसभरी गर्मी में डिहाईड्रेशन के शिकार भी लोग हो रहे हैं। अनुमंडल अस्पताल प्रभारी डॉ मनोरंजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.