लातेहार, अप्रैल 10 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिले में बदलते मौसम के कारण मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सदर अस्पताल,लातेहार में बुधवार को सर्दी-खांसी, बुखार, उल्टी, दस्त, वायरल फीवर व डायरिया के सैकडों मरीजों का इलाज किया गया। वहीं अस्पताल का ओपीडी बदलते मौसम से बीमार हुए मरीजों से पूरा भरा हुआ था। इसमें मौसम में बदलाव के कारण उल्टी, बुखार, जुकाम, पेट खराब व डायरिया से अधिक पीड़ित मरीज थे। बता दें कि गर्मी और बारिश के बाद उमस के साथ ही लोग वायरल फीवर का शिकार होने लगे हैं। इसका असर सदर अस्पताल में दिखने लगा है। अस्पताल में पर्चा बनवाने से लेकर ओपीडी में डॉक्टरों के कक्ष और जांच के लिए मरीजों की पैथोलॉजी लैब के बाहर लंबी लाइन लग रही हैं। मौसम में उतार चढ़ाव का असर बच्चों पर भी तेजी से हो रहा है। इस मौसम की चपेट में आने से बच्चे बुखार, ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.