भागलपुर, जनवरी 4 -- बांका। बांका जिले में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। कभी ठंड में बढ़ोतरी तो कभी दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। सुबह और शाम के समय ठंड अधिक रहने से लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं, जबकि दोपहर में धूप निकलने से राहत मिल रही है। मौसम में हो रहे इस उतार-चढ़ाव का असर आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों पर भी पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार बदलते मौसम में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...