कोडरमा, फरवरी 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा में मौसम के अचानक बदलते मिजाज का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। दिन में हल्की धूप और सुबह-शाम ठंडक के कारण सर्दी-खांसी, बुखार, गले में दर्द और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। निजी अस्पतालों के साथ-साथ सदर अस्पताल कोडरमा की ओपीडी में भी इन दिनों मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण के मामले अधिक देखे जा रहे हैं। सोमवार को कोडरमा सदर अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ दिखी। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ रंजीत कुमार ने बताया कि कोडरमा सदर अस्पताल में सुविधाओं में इजाफा हुआ है। इसके कारण भी पड़ोसी जिला गिरिडीह, नवादा और हजारीबाग से भी लोग यहां इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे पांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.