गंगापार, मार्च 17 -- बारा क्षेत्र में मौसम में अचानक परिवर्तन आ गया है। इस परिवर्तन से किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में अचानक मौसम गर्म होने से सरसों, अलसी,चना मटर की फसल लगभग पक गई है। इसी बीच शनिवार से अचानक आसमान में बादल छा गए हैं । बादलों के आने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि यदि बूंदाबांदी भी हो गई तो सरसों को भारी नुक़सान हो सकता है। बताया कि बरसात के बाद धूप निकलने पर सरसों की छीमी फट जायेगी और सरसों का नुकसान हो सकता है। किसानों ने तेजी से कटाई और मड़ाई में जुट गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.