अलीगढ़, फरवरी 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन और तापमान में उतार-चढ़ाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया और डेंगू जैसी वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर जांच सामग्री, दवाओं व एंटीलार्वल कीटनाशक की उपलब्धता परखी जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी विनीता मिश्रा ने मंगलवार को संवेदनशील क्षेत्रों के अंतर्गत नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केके जैन, भुजपुरा व पला साहिबाबाद का निरीक्षण किया। तीनों स्वास्थ्य केंद्रों पर मलेरिया जांच से संबंधित आरडीटी किट, ग्लास स्लाइड और एंटीमलेरियल दवाओं की उपलब्धता की जांच की। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर आवश्यक सामग्री समान रूप से उपलब्ध पाई गई। कार्यालय द्वारा एंटीलार्वल कीटनाशक भी उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि ...