अलीगढ़, फरवरी 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सुबह-शाम ठंड और दोपहर में गर्मी के उतार-चढ़ाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बदलते मौसम का असर सीधे सेहत पर दिखाई दे रहा है। सरकारी अस्पतालों में रोजाना 400 से अधिक मरीज सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार और गले के संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। ओपीडी में लंबी कतारें लग रही हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक वायरल संक्रमण की चपेट में हैं। दीनदयाल अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को 1800 से मरीज पहुंचे। करीब 200 मरीज बदलते मौसम से पीड़ित थे। खांसी, जुकाम और गले के संक्रमण की शिकायत अधिक रहीं। गंभीर स्थिति देख 12 बच्चों को भर्ती किया गया। उधर, मलखान सिंह जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या करीब 250 रही। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जगवीर सिंह बताते हैं कि तापमान में अचानक बदलाव और सुबह-शाम ठंडी हवाओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.